फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्क रखवाल में ट्रेनें रोकने की मांग

Sun, 03 Aug 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के चक्क रखवाला क्षेत्र में लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टॉप ना होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर लंबी दूरी की ट्रेनों को स्टेशन पर रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार चक्क रखवाला क्षेत्र और आसपास गांव की आबादी बीस हजार से भी अधिक है।
विज्ञापन


अक्सर लोग इस स्टेशन पर आते हैं और अधिकतर लोग बाहरी राज्यों में काम कर रहे हैं। इन लोगों के घर से आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। रैंबल, गढ़ी, टिकरी के लोगों को इस स्टेशन से काफी लाभ मिल सकता है। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी मौजूद थीं।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम कुमार, अशोक कुमार, राम लाल और गिरिधारी लाल ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि चक्क रखवाल क्षेत्र में भी लंबी दूरी ट्रेनों को रोक जाए, ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। उनके अनुसार चक्क रखवाल से उधमपुर जाने के बाद ही लोगों को वापस आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क परिवहन काफी महंगा है। उधमपुर से आने-जाने में ही काफी समय लग जाता है। अगर ट्रेन चक्क रखवाल रुके तो आम जनता को सहूलियतें मिलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें