फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात भर करें फ्री में बात, क्लिक कर जानिए कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लैंड लाइन उपभोक्ताओं के वारेन्यारे हो गए हैं। बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं को निशुल्क नाइट कालिंग की सुविधा दे दी है।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ता देश और स्थानीय स्तर पर किसी भी नेटवर्क पर लैंड लाइन और मोबाइल पर रात भर निशुल्क सेवा का लुत्फ ले सकेंगे। एक मई से इस प्लान को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

दूरसंचार सेवा में निजी क्षेत्र के बढ़ते वर्चस्व के बीच लैंड लाइन की कम होती लोकप्रियता और बंद होते कनेक्शनों की भरपाई करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


पहले इस योजना को सिर्फ ब्राडबैंड लैंड लाइन उपभोक्ताओं के लिए ही शुरू करने का निर्णय लिया गया। एक मई को आए आदेश में यही योजना थी, लेकिन बाद में सभी लैंड लाइन उपभोक्ताओं के लिए इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महंगा हो गया मंथली प्लान

जानकारी के अनुसार बीएसएनएल लैंड लाइन उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क के लैंड लाइन और मोबाइल पर एसटीडी एवं लोकल काल निशुल्क कर सकते हैं। रात 9 बजे से सुबह सात बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रियासत में कुल 1 लाख 49 हजार 349 लैंड लाइन उपभोक्ता हैं। इनमें से 52,912 ब्राडबैंड लैंड लाइन उपभोक्ता हैं। सबसे ज्यादा जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज में 63 हजार उपभोक्ता हैं। 54 हजार श्रीनगर रेंज के हैं।

राजोरी रेंज में 5230, उधमपुर में 14,000 लेह में 12,232 उपभोक्ता हैं। हालांकि, लैंड लाइन के मंथली प्लान में कुछ बढ़ोतरी की गई है। 195 रुपये के मासिक शुल्क को 230 रुपये कर दिया है।

बीएसएनएल के जनरल मैनेजर अतुल शर्मा ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से काफी ट्रैफिक बढ़ा है, लेकिन लैंड लाइन का ढांचा इस सेवा के लिए पर्याप्त है। इसलिए कोई समस्या पेश नहीं आएगी। उपभोक्ता इस सेवा का पूर्ण रूप से लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें