फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा और राहत कार्य की जानकारी दी

Wed, 27 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा के सचिव डा. मंदीप के भंडारी ने मंगलवार को राजभवन में जाकर गवर्नर एनएन वोहरा के साथ मुलाकात की। भंडारी के सचिव का पदभार संभालने के बाद गवर्नर से पहली मुलाकात थी। इस दौरान डा. भंडारी ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में यात्रा ट्रैक में यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली मेडिकल सुविधाओं से लेकर डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ और हेल्थ सर्टिफिकेट और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मेडिकल कैंप में दवाइयों के स्टाक के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर गवर्नर ने डा. भंडारी को सलाह दी कि बालटाल, चंदनबाड़ी, शेषनाग सहित पवित्र गुफा में बनाए बेस अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति की जानी चाहिए। इसके अलावा सांसद एवं पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी आन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन अश्विनी कुमार ने भी गवर्नर एनएन वोहरा के साथ मुलाकात की। इस मौके पर अश्विनी कुमार ने पिछले वर्ष सितंबर माह में आई बाढ़ के दौरान प्रभावित हुए लोगों के लिए करवाए राहत कार्य और उससे जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें