फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: एक जुलाई को पहला जत्था रवाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को आगामी दो जुलाई से निर्धारित समय पर शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद सोमवार को दोनों ट्रैक का सर्वेक्षण करेंगे। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सुखनंदन कुमार चौधरी ने नुनवान और चंदनबाड़ी बेस कैंपों का दौरा कर यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से एक जुलाई से पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होगा, जो अगले दिन आधिकारिक तौर पर पहले जत्थे के साथ बालटाल और पहलगाम ट्रैक से आगे बढ़ेगा। यात्रियों के लिए जम्मू और कश्मीर के बेस कैंपों के पास ऑन स्पॉट पंजीकरण सुविधा शुरू की गई है।

इस बार यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रैक पर अस्थायी शौचालय, स्नान घर, हट, टेंटों आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक आरके वर्मा के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बालटाल और पहलगाम ट्रैक के क्लीयर करने के बाद बचे हुए मरम्मत और निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दो लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण

जम्मू में पर्यटन विभाग, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए जम्मू हाट, श्री राम मंदिर पुरानी मंडी (साधुओं के लिए), गीता भवन, वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और श्रीनगर टीआरसी, नोगाम में आन स्पाट पंजीकरण सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस बार अतिरिक्त काउंटर रहेंगे।

आधार शिविरों में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए जनरेटर स्थापित किए गए हैं। बोर्ड के अतिरिक्त सीओ जतिंद्र सिंह के अनुसार यात्रा को निर्धारित समय पर शुरू करने की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा। अब तक दो लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है।

पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी की ओर से चंदनबाड़ी-पिस्सू टाप-शेषनाग-महागुनस टाप-पोषपत्री-पंजतरणी ट्रैक पर बचे हुए मरम्मत और निर्माण कार्यों को पूरा किया जा रहा है। यात्रियों के लिए लुधियाना से पंजीकृत कार्यालय श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) की ओर से रियासत में 121 लंगर लगाए जा रहे हैं।

संस्थान के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि लंगर कमेटियों की ओर से ढांचे तैयार किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें