फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र आतंकियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियां पिछले कुछ दिनों से सतर्क हो गई हैं। उनकी सतर्कता के पीछे कारण है सेना की वर्दी धारण सशस्त्र आतंकियों की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रकाशित होना।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकियों द्वारा फेसबुक पर एक अकाउंट बनाया गया है जिसमें उनकी 2 फोटो प्रकाशित की गई हैं। आतंकियों की संख्या 15 है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फोटो को देख ऐसा लगता है जैसे किसी सेब के बगीचे में खींची गई हो। इतना ही नहीं, इन तस्वीरों को सैकड़ों फेसबुक यूजर द्वारा शेयर भी किया गया है।

अधिकारी के अनुसार पुलिस द्वारा लगभग सभी आतंकियों की पहचान की गई है जो इन फोटो में मौजूद हैं।

दो एके47 लेकर भागा था नसीर

नसीर अहमद पंडित और उसके तीन साथी बिलाल अहमद भट, तारिक अहमद पंडित और अफाक अहमद भट जो कि सभी पुलवामा जिले के करीमाबाद इलाके के रहने वाले हैं, इन फोटो में पाए गए हैं।

गौरतलब है कि कांस्टेबल नसीर अहमद पंडित पीडब्ल्यूडी मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी के श्रीनगर शेख बाग स्थित घर पर पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था और इस वर्ष मार्च के आखिरी हफ्ते में 2 एके-47 बंदूकें  लेकर फरार हो गया था।

इस घटना के बाद से ही नसीर अन्य 3 साथियों के साथ फरार था और बाद में हिज्ब में शामिल हो गया था। घटना के कुछ ही दिन बाद आतंकी संगठन हिज्ब के प्रवक्ता सईद सादत हुसैन द्वारा नसीर के हिज्ब में शामिल होने की पुष्टि भी की थी।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट, लवर्स ऑफरिजवान भाई

इतना ही नहीं, इन फोटो में बुरहान अहमद वानी भी पाया गया है। बुरहान शरीफा बाद त्राल का रहने वाला है और डिवीजनल कमांडर के तौर पर दक्षिणी कश्मीर में हिज्ब की कमान संभाले हुए है।

पुलिस के अधिकारी के अनुसार ये फोटो फेसबुक अकाउंट, लवर्स ऑफरिजवान भाई पर प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों का ऐसे पोज कर फोटो खींचवाना कोई नई बात नहीं, लेकिन चिंता वाली बात यह है कि फोटो में देखे जा रहे आतंकी युवा हैं और नई भर्ती हैं।

पुलिस के सूत्रों से यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि पिछले कई महीनों से दक्षिणी कश्मीर में हिज्ब काफी सक्रीय है और संगठन द्वारा दक्षिणी कश्मीर के कई हिस्सों से युवाओं को अपनी ओर लुभाने में सफलता हासिल की गई है।

कई युवा पिछले कई महीनो से गायब हैं जिनकी मिसिंग रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज है और इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा उनके आतंकी संगठनों में शामिल होने की पुष्टि भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें