फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पहली सुबह जेलों में होगा जश्न

Wed, 30 Dec 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के गर्मजोशी से स्वागत के लिए जेल परिसरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। रियासत की तमाम जेलों में इस बाबत सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सजायाफ्ता कैदियों से लेकर विचाराधीन कैदी और स्टाफ सदस्य मिल कर नए साल का इस्तकबाल करेंगे।
विज्ञापन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पहली जनवरी की सुबह जेल परिसरों में खास रौनक होगी। कारावास विभाग ने इसके लिए बाकायदा सांस्कृतिक अधिकारियों से मदद की कवायद शुरू कर दी है।
जेल विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार सेंट्रल, जिला और सब जेल प्रशासनों से नए साल की पहली सुबह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।

इसके लिए जहां सूचना विभाग की मदद ली जाएगी, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के इच्छुक कैदियों की भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी होगी। जेल विभाग के पुलिस महानिदेशक एसके मिश्रा ने बताया कि सभी जेलों में नए साल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें