फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: जंगल में खाना खाते और आराम करते आतंकियों का वीडियो वायरल

Wed, 17 May 2017 09:40 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
खाना खाते आतंकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकियों के दो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में पांच आतंकी जंगल में किसी स्थान पर बिरयानी खाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे में कई आतंकी जंगल में आराम कर रहे हैं और पृष्ठभूमि में जंग जारी रखने का गीत बजाया जा रहा है। दूसरे वीडियो को पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो देखने से लगता है कि इसे पतझड़ के मौसम में शूट किया गया है। दोनों वीडियो दक्षिणी कश्मीर के शोपियां इलाके के बताए जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रहे आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। आतंकियों के पास मौजूद खाना और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय लोगों की मदद से जंगल में आतंकियों को खाना और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाजवूद सोशल साइटों पर वायरल हो रहे वीडियो

terrorist - फोटो : Demo Photo
वीडियो के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। हालांकि अभी तक इसके बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी हिजबुल और लश्कर के आतंकी हथियारों के साथ कई वीडियो जारी कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बावजूद आतंकी संगठन नए-नए वीडियो जारी करने में सफल हो रहे हैं। सरकार ने कश्मीर घाटी में हिंसा और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए 22 सोशल नेटवर्किंग साइटों पर बैन लगा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें