फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू, सांबा और कठुआ में उगेगी नई किस्म की बासमती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कॉस्ट जम्मू सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों के 300 किसानों को नई किस्म की बासमती उगाने के लिए बीज मुहैया करवाएगा। इसके लिए बीज को कृषि विभाग के स्टोरों में भेज दिया गया है। इस बार किसान बासमती 370 की जगह पर 118, 123 और 138 की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस बासमती की खास बात यह है कि यह कम समय में तैयार होती है और इसकी पैदावार भी ज्यादा होती है। किसान नजदीकी कृषि स्टोर से बीज ले सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा भी बीज को भेज दिया है। बीज उपचारित है। ऐसे में फसल में बीमारी लगने की संभावना कम रहेगी। किसान जरूरत के हिसाब से बीज ले सकते हैं। मई माह से धान की बिजाई का क्रम शुरू हो जाएगा। अब खेतों में गेेहूं की कटाई का काम आरंभ होगा।
---------
नई वैरायटी का बीज इस बार किसान उगा सकेंगे। बीज को स्टोरों में भेेज दिया गया है। यहां से किसान जरूरत के हिसाब से बीज ले सकते हैं। नई वैरायटी से पैदावार भी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेपी शर्मा, शोध निदेशक, स्कॉस्ट जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें