1.3 किलोमीटर लंबे बिक्रम चौक फ्लाईओवर के सुपर ढांचे के निर्माण की कसरत शुरू हो गई है। निर्माण एजेंसी इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (इरा) बरसाल का मौसम शुरू होने से पहले जरूरी काम पूरा कर लेना चाहती है।
इसके लिए यातायात प्रबंधन योजना को लागू करने की दिशा में युद्धस्तर पर सब-वे के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इसलिए कि यातायात पुलिस को विश्वास में लेकर यातायात प्रबंधन किया जा सके।
इरा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के सुपर ढांचे खासतौर से गार्डर चढ़ाने समेत अन्य काम बरसात का मौसम शुरू होने से पहले पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए अगले महीने से चरणबद्ध तरीके से यातायात प्रबंधन योजना को लागू कर काम किया