शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मामूली बात पर हत्या, मारपीट, लूटमार और दिनदहाड़े वाहनों की चोरियां आम बात हो गई है। पिछले एक महीने में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। पिछले चार महीनों में बड़े अपराध के मामलों को सुलझाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है।
अप्रैल की शुरुआत में ही जानीपुर क्षेत्र में रात करीब 10 बजे सड़क पर चार युवकों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि इसके तीसरे दिन अखनूर में क्रिकेट मैच में युवकों ने एक अन्य युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पिछले तीन दिन में बैक टू बैक लूटमार के मामले सामने आए। आरएस पुरा में अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के चौकीदार को बुरी तरह से पीट दिया और स्कूल बस लेकर फरार हो गए।