फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जम्मू का पहला सत्र 6 अगस्त से

Wed, 03 Aug 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आईआईटी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी) जम्मू को मंजूरी मिलने के बाद अब इसके पहले सत्र के शुरू होने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने पलोड़ा में अस्थायी कैंपस का निरीक्षण करने के दौरान बताया कि 6 अगस्त को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री आईआईटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। आईआईटी जम्मू में पहले सत्र के लिए 90 छात्रों ने दाखिला लिया है, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 30-30 छात्र होंगे। 

नया बनने जा रहा आईआईटी का स्थायी कैंपस 40 हजार वर्ग फीट के दायरे में होगा। जिसमें हास्टल, हाउस क्लास रूम, सेमिनार रूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैबोरेटरी, फैकल्टी कार्यालय, कैफेटेरिया होगा। साथ ही वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट नेट्स के निर्माण की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अगस्त को आईआईटी के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा उपमुख्यमंत्री निर्मल कुमार सिंह, केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी, सांसद जुगल किशोर शर्मा, गुलाम नबी आजाद, मोहम्मद फयाज, नाजिर अहमद लावे, शमशेर सिंह मन्हास की मौजूदगी रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें