फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में हुईं नई नियुक्तियां, पढ़ें खबर

Tue, 26 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महासचिव संगठन अशोक कौल से परामर्श कर पार्टी में नए उपप्रधान, महासचिव, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं। विधायक सत शर्मा सीए और कादिर वानी को राज्य उपप्रधान मनोनीत किया गया है। डा. नरेंद्र सिंह और मुनीश शर्मा को राज्य महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


असीम गुप्ता और डा. द्राक्षा अंद्राबी को राज्य सचिव के अलावा सुरेश शर्मा को राज्य प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. सुरेश, अजय मगोत्रा को भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पूर्णिमा शर्मा को राज्य महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

मनमोहन सिंह को अखनूर जिले के प्रधान मनोनीत किया गया है। डा. दावा को लेह जिले का प्रधान बनाया गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि गठबंधन सरकार में मंत्री और राज्य मंत्री बनने के बाद पार्टी में कई पद रिक्त पड़े हुए थे, उन्हें भरा गया है ताकि संगठन के  कार्य बेहतर ढंग से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें