फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः जाकिर मूसा का हथियार के साथ नया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 15 Oct 2017 07:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अलकायदा से जुड़े आतंकी जाकिर मूसा का नया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। माना जा रहा है कि यह फोटो नौ अक्तूबर का है जब मूसा ने लश्कर के दर्जनभर पाकिस्तानी आतंकियों के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की थी। पुलिस इस वायरल फोटो की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


वायरल फोटो में मूसा अपने एक साथी के साथ हथियार लेकर खड़ा दिख रहा है। हथियार लिए एक अन्य आतंकी का हाथ भी फोटो में दिख रहा है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि हाल ही में घुसपैठ करने वाले 12 पाक आतंकियों के ग्रुप के साथ मूसा तथा उसके चार साथियों ने मुलाकात की है।

यह मुलाकात खान साहिब के ऊपरी इलाके में रैयार तथा दूधपथरी इलाके में हुई है। इनपुट्स के अनुसार आतंकियों ने गुलमर्ग इलाके से घुसपैठ करने में सफलता पाई है। विदेशी आतंकियों के साथ बैठक कर बड़े हमले की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


दो आतंकियों को श्रीनगर तक पहुंचने को कहा गया है, खासकर पंथाचौक इलाके तक। इससे माना जा रहा है कि आतंकियों की साजिश दरबार मूव के दौरान श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर दरबार मूव कर्मचारियों के काफिले को निशाना बनाने की हो सकती है। साथ ही महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें