फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पंचायत चुनावों के लिए नए पंचायतों की सूची जल्द होगी जारी

Fri, 17 Feb 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के लिए नए पंचायतों की सूची - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के लिए नए पंचायतों की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। इस पर आपत्तियां आमंत्रित कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने सभी जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव के फुलप्रूफ इंतजाम करने की हिदायत दी है। वीरवार को जम्मू संभाग के सभी डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए सभी डीसी को जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। सभी डीसी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आगामी चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के बारे में कई मुद्दों को उठाया। सीईओ ने सुचारु पंचायत चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने मतदाता सूची को जल्द से जल्द तैयार करने तथा डाटा इंट्री प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। साथ ही शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारियों में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने प्रस्तावित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने को कहा। यह भी निर्देश दिए कि व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिए ताकि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें