फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का नया इतिहास: चिनाब ब्रिज पर दौड़ेगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने कहा- अब विकास थमेगा नहीं

Fri, 06 Jun 2025 01:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल, चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया और आज इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल, चिनाब रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। यह पुल चिनाब नदी पर बना है और अपनी ऊंचाई और मजबूती के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने यूएसबीआरएल परियोजना पर काम करने वाले मजदूरों से भी बातचीत की और उनके काम की सराहना की।

आज प्रधानमंत्री मोदी इस भव्य चिनाब पुल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह जम्मू-कश्मीर में कई अन्य रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन अब कटड़ा से श्रीनगर की दूरी सिर्फ 3 घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रा का समय 2 से 3 घंटे कम हो जाएगा।
विज्ञापन


उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) एक बड़ी राष्ट्रीय परियोजना है, जिसकी लंबाई 272 किलोमीटर है और यह लगभग ₹43,780 करोड़ की लागत से बनी है। इसमें 36 सुरंगें (119 किलोमीटर लंबी) और 943 पुल शामिल हैं। यह परियोजना कश्मीर घाटी को पूरे देश से हर मौसम में जोड़ने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें