फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के एमएएम पीजी डिग्री कॉलेज में शुरू होंगे नए कोर्स, डिजिटल तरीके से होगी पढ़ाई

Wed, 31 Mar 2021 04:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  •  डिजिटल तरीके से पढ़ाई के लिए सीसीएनए और सीएसपीडी कोर्स शुरू
  • कॉलेज में ट्रेडिशनल बोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय एमएएम डिग्री पीजी कॉलेज में 10 नए कोर्स शुरू होने वाले हैं। इनमें एचडी ई-कंटेंट स्टूडियो, ब्राउंजिंग सेंटर, डिजिटल इनिशिएटिव और सामाजिक-विज्ञान पर शोध, मास कम्युनिकेशन एंड मल्टी मीडिया, म्यूजिक फाइनांस एंड लेंग्वेजिज, साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेल, फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। प्रिंसिपल सुनील उप्पल ने बताया कि कॉलेज में साइको सेटिस्फाइड नेटवर्क एसोसिएशन (सीसीएनए), कम्युनिकेशल स्किल एंड पर्सनेलिटी  डेवलपमेंट (सीएसपीडी) कोर्स शुरू कर दिए गए हैं, जिनमें पांचवें और छठे सत्र के 30-30 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन नए कोर्सों से विद्यार्थियों को डिजिटल तरीके से पढ़ाई के गुर सिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सेटिंग ऑफ इंडस्ट्रियल स्किल कोर्स को नाइलिट के सहयोग से करवाया जा रहा है। इसमें भी 30 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश में यह कोर्स फिलहाल एमएएम कॉलेज में ही शुरू किया गया है। प्रिंसिपल ने कहा कि एचडी ई-कंटेंट स्टूडियो कोर्स से छात्रों को अब गूगल में ज्यादा खोज करने से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूरदराज छात्रों के लिए ये कोर्स अधिक फायदेमंद रहेगा। ब्राउंजिंग सेंटर कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर होगा, जहां पर इंटरनेट की सुविधा कम मिलती है।

यह भी पढ़ें- डल और नगीन झीलों में हाउस बोटों के संचालन के लिए नई नीति, जानिए क्या होंगे बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को कॉलेज में नोट्स भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। कॉलेज में ट्रेडिशनल बोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड शुरू किया जाएगा, जो आधुनिक शिक्षा का एक नया तरीका होगा। सामाजिक-विज्ञान में शोध के लिए शुरू किए कोर्स में इतिहास, भूगोल, समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र, हिंदी, उर्दू आदि विषयों में तकनीकी तरीके से शोध करवाया जाएगा। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम अध्यापकों के लिए शुरू किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक तरीके से पढ़ाने की तकनीक बताई जाएगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें