रियासत के नए मुख्य सचिव की घोषणा अगले एक-दो दिनों में हो सकती है। मुफ्ती सरकार से नाराज मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश करते हुए इस्तीफा भेजने के साथ 31 अगस्त तक ही काम पर आने को कहा है।
उन्हें मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं हैं। कोई वैधानिक अड़चन न उत्पन्न हो इसके लिए मुफ्ती सरकार सोमवार को नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर सकती है।
आईएएस बीआर शर्मा तथा अरुण कुमार इस पद के प्रबलतम दावेदार माने जा रहे हैं। खुर्शीद ए गनई के नाम की भी चर्चा है, पर, अक्तूबर में उनकी सेवानिवृत्ति होने की वजह से इसमें पेच फंस सकता है।
खांडे उनकी अनुपस्थिति में कैबिनेट बैठक किए जाने, एक अफसर के ट्रांसफर, पीएससी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए सर्टिफिकेट देने के मामले को लेकर नाराज थे।