फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2022: जम्मू-कश्मीर के हाजिक ऑल इंडिया टॉप टेन में, नवाज अली लद्दाख के टॉपर

Thu, 08 Sep 2022 01:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी के जारी नतीजों में राजस्थान की तनिष्का ने देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरे टॉपर दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले रहे, जबकि चौथे स्थान पर रुचा पवासे रही हैं। 
विज्ञापन
NEET UG Result 2022 Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से बुधवार को जारी किए गए नीट स्नातक-2022 के नतीजों में जम्मू-कश्मीर के हाजिक परवेज लोन देश भर में दसवें स्थान पर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में टॉप करने वाले हाजिक ने 710 अंकों के साथ 99.999 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, लद्दाख में नवाज अली ने 631 अंकों के साथ 99.483 पर्सेंटाइल लेकर प्रदेश में टॉप किया है।

जम्मू-कश्मीर से 38,140 छात्र पंजीकृत

जम्मू-कश्मीर से नीट परीक्षा के लिए कुल 38,140 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 36,374 ने परीक्षा दी और 20,005 ने क्वालीफाई किया है। वहीं लद्दाख से पंजीकृत 704 छात्रों में से 639 ने परीक्षा दी, जिनमें से 331 ने क्वालीफाई कर लिया। 

तनिष्का ने देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी के जारी नतीजों में राजस्थान की तनिष्का ने देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरे टॉपर दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले रहे, जबकि चौथे स्थान पर रुचा पवासे रही हैं।

परीक्षा में टॉप 20 में सात बेटियों का परचम

परीक्षा में टॉप 20 में सात बेटियों ने परचम लहराया है। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा (1.17 लाख) सफल विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। उसके बाद महाराष्ट्र से 1.13 लाख विद्यार्थी सफल रहे। तीसरे स्थान पर राजस्थान के 82548 विद्यार्थी सफल रहे।

  • परीक्षा का आयोजन देशभर में 17 जुलाई को 13 भाषाओं में किया गया था। अबुधाबी, बैंकॉक, कोलंबो समेत भारत के बाहर 14 शहरों में भी परीक्षा के केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा कुल 3570 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। विभिन्न कारणों से प्रभावित छात्रों के लिए कोल्लम, श्रीनगर, नागपुर समेत 8 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा की व्यवस्था की गई थी।

17,64,571 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा

परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

 शीर्ष 20 में 7 बेटियां

शीर्ष 20 रैंकिंग में 7 लड़कियों ने बाजी मारी है। इनमें तनिष्का (रैंक 1, आल इंडिया रैंक - 1), रुचा पवासे (आल इंडिया रैंक - 4), जील विपुल व्यास (आल इंडिया रैंक - 9), सयंतानी चटर्जी (आल इंडिया रैंक - 11), अनुष्का मंडल (आल इंडिया रैंक - 14), नुनि वेंकटा साई वैष्णवी (आल इंडिया रैंक - 15), सुभा कौशिक (आल इंडिया रैंक - 17) शामिल हैं।

विज्ञापन

 

  • कुल पंजीकृत उम्मीदवार    - 1872343
  • उपस्थित अभ्यर्थी        - 1764571
  • अनुपस्थित अभ्यर्थी    - 107772
  • पुरुष अभ्यर्थी        - 807538
  • महिला अभ्यर्थी        - 1064794
  • ट्रांसजेंडर        - 11
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें