फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने उमर सरकार पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा ने अपने त्याग पत्र के लिए नेकां को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि साठ हजार दिहाड़ीदारों को न्याय दिलवाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। गरीब वर्करों के हित के रास्ते में कुछ मंत्रियों ने रोड़े अटकाए।
विज्ञापन


लोगों के अधिकार के लिए लड़ना हर प्रतिनिधि का दायित्व होता है। मैंने भी वही किया। जब मैं उनके हित की रक्षा करने में विफल हो गया तो कुर्सी छोड़ दी। अखनूर में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता उनमें विश्वास दिखाए। उन्हें फिर से जिताकर कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे ताकि जम्मू के हित की रक्षा की जा सके।

उन्होंने भाजपा और पीडीपी पर भी निशाना साधा। लोगों से अपील की कि वे सपने बेचने वालों पर भरोसा न करें। कुछ लोग सिर्फ चुनावों के दौरान ही सामने आते हैं लेकिन सिर्फ कांग्रेस है जिसने समय समय पर लोगों की समस्याओं को हल किया है। उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सूची भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि जम्मूवासियों के हित के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें