जानकारी के अनुसार, उमर अब्दुल्ला के निर्वाचन क्षेत्र गांदरबल में नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन बुलाया था। इसमें प्रांतीय प्रधान नासिर असलम वानी और ग्रामीण विकास मंत्री अली मुहम्मद सागर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
ग्रामीण विकास मंत्री ने जैसे ही अपना भाषण समाप्त किया वैसे ही शेख इश्फाक जब्बर के समर्थक टिकट को लेकर नारेबाजी करने लगे। वहीं एक दूसरा गुट उमर के समर्थन में नारे लगाने लगा।
इस सब के बीच मंच पर मौजूद नासिर असलम वानी और अली मुहम्मद ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब इसका असर नहीं होता दिखा तो नासिर असलम अपना आपा खो बैठे।
मंच से नीचे उतर आए और उमर को हराने वाले नारा लगाने वाले कार्यकर्ता के साथ लात घूंसा मारे लगे। मामला बढ़ता देख कुछ वरिष्ठ नेता बीच में आए तब जाकर मामला शांत हुआ।