पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उमर अब्दुल्ला की नेशनल कान्फ्रेंस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इसने प्रदेश में सब कुछ खो दिया है। और महज कुछ वोटों तक सीमित रह गई है।
इस मौके पर पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस ने अपने आप को सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के साथ सत्ता में बैठने तक को बनाया है बल्कि अब यह सिर्फ वोट काटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने राज्य में सत्ता संभाले रखी आज वह आज सिमट गई है क्यों की इसने अपने स्वार्थ के अनुसार मौकाप्रस्त ताकतों के साथ सत्ता में बने रहने के लिए समझौते किए। नेंका ने हमेशा लोगों को अपना गुलाम समझा और सत्ता पर काबिज रही।
इस मौके पर आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनो ही राज्य में भगवा एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। इस एजेंडे में नेंका भी इनके साथ है।