फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी में नेकां, जम्मू संभाग के 10 जिलों में संगठन मजबूत करने की रणनीति

Mon, 23 Nov 2026 12:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए जम्मू संभाग के 10 जिलों में संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत अगले छह महीनों में बैठकें कर युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) जम्मू संभाग में अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। इसका मकसद आगामी पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारी है। इसके लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने संभाग में पार्टी को मजबूत करने का मोर्चा संभाल लिया है। अगले छह माह के दौरान सभी 10 जिलों में संगठनात्मक बैठकें कर युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर काम होगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री पीर पंजाल क्षेत्र में प्रशासन को साथ लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

दरबार मूव के बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार वानी ने जम्मू संभाग में पार्टी की गतिविधियों को गति दी है। वह लगातार संगठनात्मक बैठकें कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी का आधार बढ़ाने के निर्देश दे रहे हैं। इसके साथ ही फील्ड से मिलने वाली जानकारियां और लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जा रही हैं। वानी अब तक पार्टी मुख्यालय में संगठन की बैठक कर चुके हैं और पदाधिकारियों को आगे की रणनीति के संबंध में दिशानिर्देश दिए हैं।

नेकां की रणनीति जम्मू संभाग में भाजपा के मजबूत राजनीतिक आधार को चुनौती देने की है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व युवाओं को संगठन से जोड़ने और शहरी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दे रहा है। वानी ने पार्टी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। आगामी छह माह में सभी 10 जिलों में अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें नए सदस्यों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों से जोड़ा जाएगा।प्रांतीय स्तर पर होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की निगरानी मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी स्वयं करेंगे। उनका जोर संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बढ़ाने पर रहेगा।
विज्ञापन

पीर पंजाल में जनता के बीच उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी जम्मू संभाग में पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पीर पंजाल क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। राजोरी और पुंछ में लगातार बैठकें कर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रशासन को निर्देश देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन-जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के जरिए उपमुख्यमंत्री क्षेत्र में सरकार की मौजूदगी और पार्टी का जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें