फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां ने की राज्यसभा चुनाव में देरी की आलोचना की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता तनवीर सादिक ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कराने में देरी की कड़ी आलोचना की है। साथ ही चुनाव आयोग (ईसीआई) से लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


सादिक जड़ीबल से विधायक भी हैं। उन्होंने कहा कि छह से सात महीने बीत चुके हैं, फिर भी जम्मू-कश्मीर के लिए राज्यसभा चुनाव नहीं कराए गए हैं। क्षेत्र के लोग संसद में प्रतिनिधित्व के हकदार हैं। चुनाव आयोग को देरी का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने बडगाम और नगरोटा में लंबित उपचुनावों पर भी चिंता जताई। उन्होंने पूछा, देश के अन्य हिस्सों में उपचुनाव कराए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में लंबित क्यों हैं?

हाल की राजनीतिक अटकलों पर सादिक ने स्पष्ट किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस एकजुट और मजबूत बनी हुई है। पार्टी की कार्यसमिति से कोई भी नहीं गया है। सादिक ने कहा, हम लोगों की आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें