फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: कटड़ा में 2 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्र महोत्सव

Thu, 22 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
धर्म नगरी कटड़ा में 2 अक्तूबर से नवरात्र महोत्सव शुरू होगा। नौ दिन तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ होगी।
विज्ञापन

इस बार महोत्सव के दौरान आल इंडिया भक्तिमय गायन प्रतियोगिता की इनामी राशि बढ़ा दी गई है। हास्य व्यंग्य, संगीत, अंतरराष्ट्रीय दंगल और कई तरह के आयोजन इस महोत्सव का हिस्सा होंगे।
 
वीरवार को पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने इसके आयोजन के बंदोबस्त की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर महोत्सव के आयोजन पर विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले को तीन लाख का इनाम

वैष्णो देवी - फोटो : FILE
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया गया कि गायन प्रतियोगिता की इनामी राशि पहले स्थान के लिए तीन लाख, दूसरे के लिए दो और तीसरे के लिए पचास हजार की गई है। 1 अक्तूबर को कलश यात्रा के साथ महोत्सव की औपचारिकता पूरी होगी, जबकि 2 अक्तूबर को कटड़ा में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

ड्रामा एवं कल्चरल विंग की ओर से भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कवि सम्मेलन, हास्य व्यंग्य, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक महोत्सव की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

आईजीपी दानेश राणा ने मंत्री को बताया कि महोत्सव को लेकर विशेष सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे। अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। बैठक में  डिवकाम पवन कोतवाल, आईजी दानेश राणा, निदेशक पर्यटन विभाग सुषमा चौहान, डीसी रियासी रविदंर कुमार, एसीईओ पियूष सिंघला भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें