फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 2023: मां वैष्णो दरबार में देश भर से पहुंच रहे श्रद्धालु, शीश झुकाकर मन चाही मुरादें कर रहे पूरी

Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 40603 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाई थी। रविवार को शाम पांच बजे तक 34566 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की और बढ़ चले थे।
विज्ञापन
वैष्णो देवी भवन पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा में चैत्र नवरात्र पर देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए 30 से 35 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि शनिवार को बारिश रहने के कारण भी श्रद्धालुओं में काफी बढ़ोतरी रही। रविवार को मौसम बिलकुल खुला रहा।

विज्ञापन


इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता की दरबार की ओर पूरे उत्साह के साथ बढ़ते रहे। नवरात्र में शनिवार व रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से आकड़ा 40 हजार के पार रहने की पूरी संभावना है।

शाम पांच बजे तक 35 हजार के करीब श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भवन की और रवाना हो चुके थे । पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 40603 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन


रविवार को शाम पांच बजे तक 34566 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की और बढ़ चले थे। रविवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या चालीस हजार के पार होने का अनुमान है।

वर्ष 2022 के चौथे नवरात्र में 27303 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका था और पांचवे नवरात्र में 29013 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी और वर्ष 2023 में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

वहीं भवन से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष नवरात्र की तुलना इस वर्ष श्रद्धालुओं में बढ़ोतरी हुई हैं और भवन में भी श्रद्धालु दर्शनों उपरांत सीधी कटड़ा की ओर रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें