फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और प्यार का बीज बो रही भाजपा: सिद्धू

Wed, 10 Dec 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व एमपी और क्रिकेट स्टार नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा कश्मीर में एक इतिहास बनाने जा रही है, जो सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पार्टी द्वारा कश्मीर में अमन और प्यार का बीज बोया जा रहा है।
विज्ञापन


वह बुधवार को डाउन टाउन में भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सिद्धू ने खान्यार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अशोक कौल को जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा की नीतियों को भी लोगों के सामने रखा।

भाजपा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके के खान्यार में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक इतिहास बनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कश्मीर में एक इतिहास बनाने जा रही है जो सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पार्टी द्वारा कश्मीर में अमन और प्यार का बीज बोया जा रहा है। उन्होंने डाउन टाउन में हुई भाजपा की इस रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि यहां भाजपा ने एक खुली जनसभा की हो।

भाजपा की नीतियों को लोगों के सामने रखते हुए कहा कि भाजपा अमन और विकास का पैगाम लेकर जम्मू कश्मीर में आई है। मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कश्मीर में बाढ़ आई थी तब यह लोग कहां थे जो राज कर रहे हैं।

उस समय मोदी ही थे जिन्होंने 3000 करोड़ राज्य को दिए थे। कश्मीर में पिछले 60 साल से सरकारें आई, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने जेब भरे और जनता के लिए न विकास किया और न ही रोजगार दिए।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि जम्हूरियत में लोगों की सरकार होती है और लोगों के लिए होती है, लेकिन यहां की सरकार चंद परिवारों के लिए ही लाभदायक सिद्ध हो पाई है।

कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उसकी गलत नीतियां गिनवाई। अंत में सिद्धू ने कहा कि जनता को अब बुलेट की लड़ाई का जवाब बैलेट से देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें