फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की कमान अमित शाह ने संभाली, श्रीनगर में रैली आज

Wed, 10 Dec 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 दिसंबर को कश्मीर पहुंच रहे हैं, जहां वह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। एक रैली दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में होगी, जहां वह प्रत्याशी जावेद कादरी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी रैली श्रीनगर में होगी, जहां वह अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डा. हिना भट के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वह राज्य के भाजपा नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। मिशन 44 प्लस हासिल करने को अब अमित शाह ने कमान संभाली है।

भाजपा के कश्मीर प्रभारी रमेश अरोड़ा ने अमर उजाला को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को कश्मीर में शोपियां और अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी जावेद कादरी और डा. हिना भट के लिए प्रचार करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि चौथे चरण के मतदान में उनके कई प्रत्याशी दौड़ में हैं।
विज्ञापन


उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्टार प्रचारक, एमपी और बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना, भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा अन्य स्टार प्रचारक भी 12 दिसंबर को श्रीनगर पहुंचेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

रमेश अरोड़ा ने यह जानकारी भी दी कि क्रिकेट स्टार नवजोत सिंह सिद्धू जो अभी श्रीनगर में ही हैं, वह भी 12 दिसंबर को बार फिर श्रीनगर पहुंचेंगे। रमेश अरोड़ा ने कहा कि भाजपा कश्मीर घाटी से 6 सीटों की बढ़ोतरी की उम्मीद रखे हुए है। अरोड़ा ने एक बार फिर दोहराया कि उनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ मिशन 44 प्लस को हासिल करना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें