फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवाकदल ने जीती महिला इंटर कॉलेज बैडमिंटन रोलिंग ट्रॉफी, फाइनल में मेजबान को हराया

विज्ञापन
बैडमिंटन रोलिंग ट्रॉफी चैंपियनशिप।
विज्ञापन
श्रीनगर। एमए रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित महिला इंटर कॉलेज बैडमिंटन रोलिंग ट्रॉफी चैंपियनशिप पर राजकीय महिला महाविद्यालय नवाकदल ने कब्जा जमा लिया है। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में उसने पूर्व चैंपियन एवं मेजबान को 2-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता पांच मई से शुरू हुई थी। इसमें श्रीनगर के 14 महिला राजकीय महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। दोनों कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी और पदक वितरित किए।
विज्ञापन

मेजबान कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) यास्मीन फारूक ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट के माध्यम से खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। कॉलेज नियमित रूप से विभिन्न खेल आयोजन करता रहा है। हम कॉलेज के खेल बुनियादी ढांचे को भी लगातार उन्नत कर रहे हैं।

सुविधाएं बेहतर मिलें तो बढ़ेंगी खिलाड़ी
ट्रॉफी विजेता राजकीय महिला कॉलेज नवाकदल की बैडमिंटन खिलाड़ी शेख हरूज ने कहा कि अच्छे इंडोर बैडमिंटन कोर्ट दो-तीन कॉलेज में ही हैं। अन्य कॉलेज में भी खेल सुविधाएं बढ़ेंगी तो खिलाड़ी भी आगे बढ़ेंगी। खेल कॉलेज ही में नहीं देशभर में होना चाहिए। वहीं अन्य खिलाड़ी हुसना बी ने कहा कि खेल का इन्फ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है। जरूरी सुविधाओं से खिलाड़ियों का खेल निखरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें