फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भद्रवाह में लुप्त हो रहे हैं प्राकृतिक चश्मे, जीर्णोद्वार की मांग

Sat, 19 Jun 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भद्रवाह संयुक्त सोसाइटी के चेयरमैन ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण जल स्रोत विलुप्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
भद्रवाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोडा जिले का भद्रवाह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य के प्रसिद्ध है। लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण धीरे-धीरे भद्रवाह के चश्मे(जल स्रोत) विलुप्त होते जा रहे हैं। भद्रवाह की संयुक्त सोसाइटी इन्हें बचाने के लिए आगे आई है। सदस्यों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है। 

विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि 2019 में डोडा के पूर्व डीसी सागर दत्तात्रेय डेफोडे ने भद्रवाह के एक दिवसीय दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विलुप्त हो रहे प्राकृतिक चश्मों की जीर्णोद्वार करने का आश्वासन दिया था। इससे यहां की 32 फीसदी आबादी की पानी की जरूरत पूरी होनी थी। 

भद्रवाह संयुक्त सोसाइटी के चेयरमैन अभिमन्यु कोतवाल ने बताया कि डीसी ने 45 विलुप्त हो रहे चश्मों की पहचान की थी, जिनमें 15 चश्में भद्रवाह कस्बे में और 30 ग्रामीण इलाकों में हैं। जमीनी स्तर पर अभी तक कुछ भी काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- मिल्खा सिंह की तमन्ना थी: यहां का युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते, 'फ्लाइंग सिख' ने यह भी कहा था    
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें