फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास रचने की तैयारी में जेयू टीम

Sun, 08 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में बारह फरवरी से होने जा रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव को लेकर जम्मू यूनिवर्सिटी के सात इवेंट्स की तैयारी अंतिम चरण में है। रविवार को भी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने रिहर्सल की।
विज्ञापन


धारवाड़ (कर्नाटक राज्य) में 1993 में हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जम्मू यूनिवर्सिटी को ओवरआल चैपियन का खिताब मिला था। वहीं, अब जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में नेशनल यूथ फेस्टिवल में चैंपियनशिप की ट्राफी चूमने की लालसा एक बार फिर जगने लगी है।

जम्मू विश्वविद्यालय के इंडियन ग्रुप सांग से लेकर वेस्टर्न ग्रुप सांग और वेस्टर्न सोलो तक के प्रतिभागी विद्याथियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि इंस्टालेशन और डिबेट के प्रतिभागियों में भी भारी उत्साह है और वे लगातार पूरे मनोयोग से अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


11 फरवरी को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम रवाना होगी, जिसको लेकर सोमवार को पूरी तरह से सभी टीमों का अभ्यास होने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि उनके प्रदर्शन में होने वाली कमियों को अनुभवी कला पारखी उनमें सुधार ला सके।

जम्मू यूनिवर्सिटी के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में लगातार अभ्यास जारी है। प्रतिभागी विद्यार्थी रिहर्सल के दौरान जाहिर कर रहे थे कि 1993 में कर्नाटक राज्य के धारवाड़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव हुआ था, जिसमें ओवरआल चैंपियनशिप की ट्राफी जम्मू यूनिवर्सिटी को मिली थी। इस बार भी उसी इतिहास को प्रतिभागी विद्यार्थी दोहराना चाहते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें