फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाखी आदिवासियों को उद्यमी बनाने पहुंची केंद्र सरकार, नौ दिवसीय आदि महोत्सव आज से शुरू

Sat, 17 Aug 2019 12:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लेह - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटते ही लद्दाखी आदिवासियों को उद्यमी बनाने के लिए केंद्र सरकार लेह-लद्दाख पहुंच रही है। इसके लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय लेह के पोलो मैदान में नौ दिवसीय जनजातीय पर्व, आदि महोत्सव का आयोजन कर रहा है। 17 से 25 अगस्त तक होने वाले इस कार्यक्रम में 20 राज्यों के 160 आदिवासी कारीगर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


महोत्सव की शुरुआत प्रदेश के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। साथ ही केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह और ट्राइफेड के अध्यक्ष आरसी मीणा भी मौजूद रहेंगे। 

इस आयोजन के जरिए लद्दाख क्षेत्र में रहने वाले 70 फीसदी से ज्यादा आदिवासियों को देश ही नहीं दुनिया के बाजार में पहुंचने का मौका मिलेगा। इनका अन्य हिस्सों के प्रशिक्षित कारीगरों से परिचय होगा और वह उद्यमी बनने का गुर भी सीखेंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल लद्दाखी आदिवासी काम जानते हुए भी मजदूर सरीखा काम करते हैं और उनके मेहनताने का अधिकांश हिस्सा बिचौलिये खा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें