फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच दिवसीय राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गांधीनगर ग्रीन फील्ड में पांच दिवसीय 36वीं सब-जूनियर (लड़के और लड़कियां) राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप का सोमवार को आगाज हुआ। इस चैंपियनशिप में देशभर से 21 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक शक्ति पाठक चैंपियनशिप के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि जबकि जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ विशेष अतिथि थे। इस दौरान भारतीय टेनिस महासंघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और महासंघ के सदस्यों का स्वागत किया। एसीबी के निदेशक शक्ति पाठक ने चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने युवाओं को खेलों में भाग लेने और खुद को नशे से दूर रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन और महासंघ खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में इस तरह के और अधिक आयोजन होने चाहिए। पहले दिन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें