फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: मनिका बत्रा को याशिनी ने 3-1 से हराया, फाइनल में पहुंचा तामिलनाडु

Thu, 23 Mar 2023 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेमीफाइनल में तमिलनाडु की याशिनी शिवशंकर ने दुनिया में 35वीं नंबर और देश में शीर्ष क्रम की पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मनिका बत्रा को सीधे गेम में 3-1 से हराया।
विज्ञापन
मनिका बत्रा (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में जारी 84वीं यूटीटी इंटर-स्टेट नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तमिलनाडु ने गत चैंपियन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल जगह बनाई। आरबीआई ने दिल्ली को 3-1 से मात दी। 

विज्ञापन


सेमीफाइनल में तमिलनाडु की याशिनी शिवशंकर ने दुनिया में 35वीं नंबर और देश में शीर्ष क्रम की पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मनिका बत्रा को सीधे गेम में 3-1 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने पीएसपीबी 3-1 से मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। कौशिका वेंकटेशन ने मनिका बत्रा को 11-8, 9-11, 11-8, 7-11, 11-5 से हराया। 

वहीं याशिनी शिवशंकर ने रीथ ऋषि 3-11, 11-8, 11-5, 10-12, 11-5 से हराया। पीएसपीबी की काव्या श्री भास्कर ने अर्चना कामथ को 7-11, 5-11, 11-8, 11-5, 2-11 से हारी। इसके बाद याशिनी शिवशंकर ने मनिका बत्रा को 11-6, 11-8, 11-8 से हराया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में पीएसपीबी ने दिल्ली 3-0 से हराया। मानव ठक्कर ने पायस जैन 11-9, 11-4, 11-5 से हरया। जी साथियान ने सुधांशु ग्रोवर को 11-6, 11-8, 8-11, 11-1 से हराया। हरमीत देसाई ने यशांश मलिक को 7-11, 11-8, 12-10, 11-3 से हराया। वहीं आरएसपीबी ने तेलंगाना को 3-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें