फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बीडीसी चेयरमैन से प्रधानमंत्री बोले- इसी तरह लोगों की सेवा करते रहिए

Sat, 25 Apr 2020 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री से बात करते बीडीसी चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री से बातचीत करने के दौरान नारवाव (बारामुला) के बीडीसी चेयरमैन मीर इकबाल शरीक ने बताया कि जिले में बेहतर तरीके से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है। सभी पंचों और सरपंचों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया गया है। लोगों को मास्क पहनने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। अब तो कई लोग घर में ही मास्क बनाने लगे हैं।

विज्ञापन

मीर ने प्रधानमंत्री को बताया कि आजकल नमाज भी लोग घरों के अंदर ही पढ़ रहे हैं। लोग अब ये समझ रहे हैं कि हम खुद को और दूसरों को खतरे में नहीं डाल सकते। जिले में कुछ दिन पहले लगातार बरसात और भूस्खलन से कलाइबान कुडपोरा इलाके में 15 घर पूरी तरह नष्ट हो गए थे।

ऐसे सभी परिवारों को रहने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई तथा उन्हें मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि यह कठिन समय है। इसमें पूरे देश और पूरी दुनिया को बहुत परेशानी हो रही है। आप इसी तरह लोगों की सेवा करते रहिए। उनकी परेशानियों को कम करते रहिए।
विज्ञापन


कहा कि किसी भी गांव में अगर कोई जरूरी सामान की कमी होती है, दवाओं को लेकर दिक्कत आती है तो जरूर प्रशासन दी जानकारी में लाएं। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से भी कहा कि पंचायतों की तरफ से जो सुझाव और प्रस्ताव आ रहे हैं उन पर तेजी से कार्य किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें