पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का जनवरी महीने में जम्मू कश्मीर का प्रवास प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष दस और 11 जनवरी को जम्मू प्रवास कर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
मिशन 50 प्लस को लक्ष्य में रखकर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेता आगामी दिनों जम्मू कश्मीर के प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का जनवरी महीने में जम्मू कश्मीर का प्रवास प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष दस और 11 जनवरी को जम्मू प्रवास कर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सेकिया और तरुण चुग 24 और 25 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के प्रवास पर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि आगामी दिनों भाजपा के बड़े राष्ट्रीय नेता प्रदेश का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करे, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कश्मीर में भी पहली बार भाजपा एक नहीं कई सीटों पर जीत दर्ज करने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगी।