फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमला: 12 घंटे तक बंद रहा NH

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के कारण शनिवार को बारह घंटे तक नेशनल हाईवे बंद रहा। लखनपुर से लेकर जम्मू तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। सुबह छह बजे हाईवे बंद की थी, जो कि शाम पौने छह बजे जाकर खुला।
विज्ञापन


इस बीच लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा है। सैकड़ों विद्यार्थी जालंधर, पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में होने वाली एलआईसी की परीक्षा देने से वंचित रह गए। परीक्षा का समय 11 बजे था, इसलिए समय पर पहुंचने बहुत मुश्किल था।

परीक्षार्थी कई घंटों तक इंतजार करने के बाद घर लौटने को मजबूर हो गए। जम्मू एंड कश्मीर स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट की एक दर्जन के करीब बसें वापस लौर्ट आईं। इनमें दिल्ली की बस में परीक्षार्थी भी सवार थे। इसी तरह से पंजाब रोडवेज की भी करीब दो दर्जन बसें नहीं जा सकी। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर की बसें शामिल थीं।
विज्ञापन


अधिकतर दूसरे राज्य को जाने वाली बसों को नुकसान उठाना पड़ा है। जेकेएसआरटीसी के आपरेशन मैनेजर बस स्टैंड नरेश भसीन के मुताबिक पहली बस 4:40 बजे अमृतसर, उसके कुछ मिनट बाद दिल्ली और फिर चंडीगढ़ की बसें रवाना की गईं। यह तो लखनपुर क्रास कर गई थीं, लेकिन 6:35 के बाद बसें रवाना नहीं हो पाईं।

बाद के समय में रवाना हुईं बसें दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर रवाना होनी थीं, लेकिन इन्हें कुंजवानी, सपवाल, चीची माता मंदिर और विजयपुर में रोक दिया गया। इन बसों में करीब तीन दर्जन विद्यार्थी जालंधर में एलआईसी की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे, जो नहीं जा सके। काफी इंतजार करने के बाद बसों को वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन

हजारों लोग बस स्टैंड में भटकने को मजबूर

आतंकी हमले के बाद जिंदगी की रफ्तार थम सी गई थी। दूसरे राज्यों में अपने रिश्तेदारों के घर या वापस घरों को जाने वाले लोगों के मन में एक तो दहशत बनी थी, दूसरा रास्ता बंद होने से चिंता और बढ़ती जा रही थी, ऐसे में जब बसों को वापस बुला लिया गया तो हजारों यात्री बस स्टैंड में भटकने के लिए मजबूर हो गए। वापसी पर लोग कई घंटों तक नेशनल हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।

फिर जब दोपहर बारह बजे तक भी उन्हें विकल्प में कोई अन्य संसाधन नजर नहीं आया तो उन्होंने टिकट काउंटर से टिकट का रिफंड लेना ही उचित समझा। अधिकतर लोगों ने पैसे वापस लिए और रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया। इन्हीं लोगों में कुछ लोग दिल्ली जाने वाले थे, जिनमें से कुछ लोगों ने रिफंड लिया तो कुछ ने दिल्ली जाना जरूरी बताते हुए टिकट की अवधि को अगले दो दिन तक बढ़ा लिया।

देर शाम को रवाना किए वाहन
जेकेएसआरटीसी के आपरेशन मैनेजर बस स्टैंड नरेश भसीन के मुताबिक मुसाफिरों को रिफंड देने से हालांकि उन्हें नुकसान हुआ है, लेकिन लोगों की मुश्किलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। देर शाम को पौने छह बजे से वाहनों को रवाना किया जाने लगा।

बस स्टैंड पुलिस करती रही घोषणा
बस स्टैंड पुलिस की ओर से रास्ता खुलने या नहीं खुलने के बारे में घोषणाएं की जाती रहीं, ताकि लोगों को स्थिति पता चलती रही और वे विकल्प में अन्य संसाधन या अपने कहीं ठहरने की व्यवस्था समय रहते ही कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें