फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, देखते ही देखते लग गईं वाहनों की कतारें

Sat, 21 Mar 2020 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रामबन के हिंगनी इलाके में शनिवार सुबह पस्सियां(पहाड़ों से गिरने वाले पत्थरों के टुकड़े) गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इस कारण रामबन और उधमपुर में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस की तरफ से वाहनों को उधमपुर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे रामबन के हिंगनी इलाके में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं उधमपुर में भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दोपहर तक सैकड़ों ट्रक जखैनी के साथ भारत नगर, संगूर, बट्टलबालियां, गरनई, रठियान, मांड में रोके गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें