फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः तीन कश्मीर छात्रों की वजह से यूपी में मचा हड़कंप, बारामुला प्रशासन ने खोज निकाला

Sat, 21 Mar 2020 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना आइसोलेशन वार्ड से जम्मू-कश्मीर के तीन रिसर्च स्कॉलर गुरुवार रात लापता हो गए थे। उनके कश्मीर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शूरू की, जिन्हें बारामुला प्रशासन ने खोज लिया है। चिकित्सक तीनों छात्रों की घर पर ही निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आइसोलेशन कक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना आइसोलेशन वार्ड से जम्मू-कश्मीर के तीन रिसर्च स्कॉलर गुरुवार रात लापता हो गए थे। उनके कश्मीर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शूरू की, जिन्हें बारामुला प्रशासन ने खोज लिया है। चिकित्सक तीनों छात्रों की घर पर ही निगरानी कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर बारामुला डॉ. जीएन इटू ने बताया कि तीनों को फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

विज्ञापन

 
बारामुला निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को जेएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तीनों छात्र गुरुवार को लापता हो गए थे। उनके मोबाइल बंद होने के कारण हड़कंप मच गया था। तब से प्रशासन उनकी तलाश कर रहा था।

अलीगढ़ प्रशासन ने बारामुला में अधिकारियों और छात्रों के परिवारीजनों से संपर्क किया। डिप्टी कमिश्नर बशीर अहमद ने बताया कि छात्रों के घर चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी। तीनों की घर पर ही निगरानी की जा रही है।  
विज्ञापन


ये तीनों छात्र चार से नौ मार्च के बीच यूएई से लौटे हैं। इन्हें18 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 19 की रात करीब 9.45 बजे ये लापता हो गए। इसका खुलासा उस समय हुआ जब ताइवान से 14 मार्च को लौटे एक रिसर्च स्कॉलर ने गुरुवार रात लिखकर दिया कि वह अनंतनाग स्थित अपने घर जाना चाह रहा है। हालांकि तीनों छात्रों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें