फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय फेंसिंग में जम्मू-कश्मीर के वंश रैना ने जीता रजत

विज्ञापन
फेंसर वंश रैना स्रोत एसोसिएशन - फोटो : samvad
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सेबर फेंसर वंश रैना ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में चल रही 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन गुजरात स्थित विजयी भारत स्पोर्ट्स अकादमी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए हुआ है।
विज्ञापन

वंश ने कठिन मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। जम्मू-कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन ने उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने वंश रैना को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतरराष्ट्रीय फेंसर राशिद अहमद चौधरी और अंतरराष्ट्रीय रेफरी ने युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। कोच और वरिष्ठ फेंसर्स मनिंदर पाल सिंह, जावेद अहमद चौधरी तथा आदर्श सलाथिया ने सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें