फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 फरवरी को जम्मू में होगी। इसमें भाग लेने के लिए देश भर के प्रतिनिधि यहां पहुंच चुके हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पहल पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर भारत के अप्रवासी भारतीय उद्योगपतियों की ओर से यहां उद्योग स्थापित करने के मुद्दे पर विचार होगा, ताकि यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। इस संबंध में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही रोजगार मेला लगाने पर भी विचार होगा। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, नागालैंड से वीरेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह राणा, राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया, वीरांगना राष्ट्रीय अध्यक्ष दमयंती राय व राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पा सिंह चौहान, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत राजपूत, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह राणा व महिला प्रभारी श्रेष्ठा सिंह, हरियाणा प्रभारी दुष्यंत सिंह, मुंबई अध्यक्ष ओपी सिंह के अलावा प्रमुख पदाधिकारी पहुंच गए हैं। स्थानीय स्तर पर अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे गांधीनगर स्थित होटल कंट्री इन में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप सिंह राजा की देखरेख में आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
महाजन सभा के अध्यक्ष का चुनाव सात को
जम्मू। सेंट्रल महाजन सभा का चुनाव सात मार्च को होगा। महाजन भवन शालामार रोड पर सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी जुगल महाजन, रोमेश चंद्र गुप्ता, राम लंगर और शाम लंगर मैदान में हैं। शनिवार को चुनाव अधिकारी यशपाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया। कहा गया कि मतदाता वोट डालने के लिए अपने साथ फोटो पहचान पत्र तथा इंट्री कार्ड लेकर आना होगा। इंट्री कार्ड चुनाव तिथि से पहले चुनाव अधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा। वोट डालने आने वालों को मास्क पहनना तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। बैठक में रत्तन लाल गुप्ता व शिव प्रताप गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें