फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली दवा का स्प्रे से गेहूं की फसल नष्ट होने पर पुलिस थाने में शियकयत दर्ज करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जमीनी विवाद के चलते खेत में लगाई गेहूं की फसल पर पिता-पुत्र ने जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इससे फसल नष्ट होने पर पीड़ित परिवार ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरएस पुरा वार्ड-दो निवासी कृष्ण कुमार पुत्र इंद्रजीत तथा उसके भाई नथा राम में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। कृष्ण लाल के सीमावर्ती गांव घरानी में खेत है। जिसे उसने गांव के कमलेश कुमार फसल लगाने के लिए दे रखी थी। कमलेश ने गेहूं की खेती की थी। नथा राम पुत्र इंद्रजीत व उसके पुत्र अनुज पुत्र नथा राम ने रात में पूरी फसल में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया।
सुबह खेत पर जाकर देखा तो हरी गेहूं की फसल नष्ट होने हो गई जिसे देख होश उड़ गए। खेत के मालिक को सूचना देने के साथ ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत की गई। पीड़ित कृष्ण लाल ने बताया कि उनकी अपनी जमीन पर कमलेश कुमार ने गेहूं की फसल लगाई थी। लेकिन नथा राम व उसके पुत्र ने खड़ी फसल में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया, जिससे फसल बरबाद हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें