फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नेकां विधायक का विवादित बयान, बोले- 370 को हटाया तो नहीं रहेगा तिरंगे का नामोनिशान

Tue, 31 Jul 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Javed Ahmed Rana
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नेशनल कांफ्रेंस के विधायक जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है।  इस बार उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए कहा कि अगर राज्य से 35ए को छेड़ा गया और धारा-370 को हटाने का प्रयास किया तो जम्मू-कश्मीर में हिंदुस्तान के झंडे का नामोनिशान नहीं रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने धारा-370 से छेड़छाड़ न करने की धमकी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को खबरदार करते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो इस रियासत में हिंदुस्तान का झंडा ही नहीं रहेगा। राणा ने कहा कि न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी। 

नेकां विधायक जावेद अहमद राणा मंगलवार को मेंढर के गांव छूंगा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में उपस्थित लोगों को धारा 370 की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए जावेद राणा ने कहा कि अगर 370 खत्म हो जाती है तो दूसरे राज्यों से अमीर लोग यहां आ जाएंगे और आपका सब कुछ खरीद लेंगे।
विज्ञापन


आज इस धारा के कारण आप लोगों के लिए किसी के पास आरबीए, किसी के पास एएलसी किसी के पास कुछ केटेगरी है, जिसके दम पर आप लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। अगर यह धारा समाप्त हो जाएगी तो आपका सब कुछ समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

राणा ने कहा कि अब केंद्र सरकार कोर्ट के जरिये 35 ए को समाप्त करना चाहती है लेकिन मैं आज यहां मौजूद मीडिया एवं खुफिया एजेंसियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खबरदार करना चाहता हूं कि अगर 35ए या धारा 370 से किसी भी तरह की छेड़छाड़ का प्रयास किया तो रियासत में हिंदुस्तान के झंडे का नामोनिशान ही नहीं रहेगा, क्योंकि जम्मू कश्मीर का भारत के साथ संबंध इसी धारा 370 के कारण है और जब यह धारा ही नहीं रहेेगी तो यहां हिंदुस्तान के झंडे का क्या काम रह जाएगा। 

यह बयानबाजी कर चुके हैं पहले
अपने इस भाषण में जावेद राणा ने उपस्थित लोगों को इस मुददे पर काफी भड़काने का भी प्रयास किया। गौरतलब है कि नेकां विधायक जावेद अहमद राणा इससे पहले भी जनसभा में पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को दल्ला कहने, अपने घर में गणतंत्र दिवस के उपरांत बच्चों के द्वारा राज्य की आजादी की बात करने पर तालियां पीटने और देश के खिलाफ बयानबाजी करने, गत दिनों गांव पठानातीर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई बंद करा कर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने के कारण मीडिया की सुर्खियों में रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह अपने हर भाषण में हमेशा ही आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें