राज्यसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस से गठजोड़ पर आजाद ने कहा कि नेहरू और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के समय से कांग्रेस और नेकां का नाता रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ठीक कहा है कि भारत सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चले तो तेजी से विकास कर सकता है।
राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन भरने के बाद आजाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि मोदी सरकार को सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई या अन्य धर्मों के लोग हर को एक नजर से देखना होगा।
राज्यसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस से गठजोड़ पर आजाद ने कहा कि नेहरू और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के समय से कांग्रेस और नेकां का नाता रहा है। ऐसे में इस संबंध को बढ़ाया जा रहा है। राज्यसभा सीट पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह सीट जीतने में कामयाब होंगे।