फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया, श्रीनगर से स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे

Tue, 25 Sep 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Junaid Azim Mattoo
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रवक्ता जुनैद आजीम मट्टू ने स्थानीय निकाय चुनावी के बहिष्कार के नेकां के निर्णय से असहमति जताते हुये मंगलवार को पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


मट्टू ने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के लिए श्रीनगर जिले से स्थानीय चुनाव लड़ना चाहते हैं। मट्टू ने ट्वीट किया कि आगामी स्थानीय शहरी निकाय (यूएलबी) और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने के पार्टी के निर्णय से अपनी विनम्र असहमति के आधार पर मैंने पार्टी से अपना इस्तीफा जेकेएनसी के महासचिव को भेज दिया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर की लोकतांत्रिक संस्थाओं को गलत प्रतिनिधियों के लिए छोड़ना राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाएगा। यह सामाजिक ताने-बाने और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंशा अल्लाह में कल श्रीनगर से यूएलबी चुनावों के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करूंगा। मट्टू ने सजाद गनी लोन के नेतृत्व में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। बाद में लोन ने अलगाववादी राजनीति छोड़ दी और 2009 में मुख्यधारा की राजनीति में आ गये। मट्टू ने 2013 में लोन का साथ छोड़ दिया और नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो गये।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें