नेकां ने गठबंधन सरकार पर जनता की समस्याओं के हल करने के बजाय नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। सोमवार को जिले के वली नाला क्षेत्र में नेकां के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए नेकां के प्रांतीय यूथ सचिव आकाश वर्मा ने पार्टी के कार्यकाल में किए कार्यों की सराहना की।
लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार वोट के सियासत पर निर्भर है। चुनाव में जीत के बाद वह लोगों की समस्याओं को हल करने में असफल रही है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव में भाग लेने वाली सभी पार्टियों में नेकां ही सबसे बेहतर पार्टी है।
नेकां जनता के दुख-दर्द को हमेशा बांटती रही है। गठबंधन सरकार ने जूठे वादे कर जनता को आसमान से जमीन पर सीधा पटका है। जनता अपनी समस्याओं के हल के लिए दरदर की ठोकरें खा रही है। हाल ही में रियासत में नुकसान को लेकर सरकार द्वारा मुआवजा राशि जारी नहीं की गई है।
इस अवसर पर नेकां नेता लियाकत अली, विक्की तनोच, राकेश कुमार, सादिक हुसैन, महोमद शब्बीर, सुशील कुमार, सुनील आदि उपस्थित रहे।