फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पांच सितारा होटल परियोजनाओं के लिए समितियों के गठन पर जताई आपत्ति

Sun, 02 Jun 2024 11:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

नेकां ने जम्मू कश्मीर में 5 सितारा होटलों की स्थापना के लिए भूमि की पहचान करने के लिए जिला स्तरीय समितियों के हालिया गठन पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
अगा रुहुल्ला, फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने जम्मू कश्मीर भर में 5 सितारा होटलों की स्थापना के लिए भूमि की पहचान करने के लिए जिला स्तरीय समितियों के हालिया गठन पर आपत्ति जताई है। संबंधित उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली इन समितियों को जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा 2024 के सरकारी आदेश संख्या 1116-जेके (जीएडी) के अनुसार मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


इस पर नेकां के राज्य प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि ऐसे फैसलों के पीछे का समय और मकसद संदिग्ध लगते हैं। डार ने कहा, 'अब जब अगले कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो इन सभी आदेशों को निर्वाचित सरकार बनने तक स्थगित रखा जाना चाहिए।'

उन्होंने कहा, “ऐसे प्रस्तावों को एक जनता द्वारा चुनी सरकार द्वारा संभाला जाना चाहिए जो पारिस्थितिकी, पर्यावरण और जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों सहित सभी पहलुओं को प्राथमिकता देती हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें