फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस सांसद लोन बोले- बेटे के खिलाफ किस आरोप में कार्रवाई की गई, कोई जानकारी नहीं दे रहा

Sat, 26 Dec 2020 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस सांसद मोहम्मद अकबर लोन - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल अकबर लोन को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। श्रीनगर से नदखई जाते समय पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


सांसद लोन के अनुसार, मेरा बेटा बिलाल लोन शुक्रवार की सुबह श्रीनगर से नदखई जा रहा था। इसी दौरान सुंबल चौक पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मेरे बेटे के खिलाफ किस आरोप में कार्रवाई की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे पहले हिलाल लोन को 5 अगस्त, 2019 जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद र्क महीने तक हिरासत में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें