फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहली बार मां वैष्णो के भक्तों का आंकड़ा 10 हजार पहुंचा

Sat, 26 Dec 2020 07:30 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बर्फबारी और नववर्ष के चलते पर्यटन नगरी कटड़ा में पर्यटकों की रौनक बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के 9 माह बाद शुक्रवार को पहली बार मां वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या दस हजार के आंकड़े को छू गई। इससे पहले प्रतिदिन तीन से पांच हजार यात्री आ रहे थे।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 4822 और गुरुवार को 5376 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। वहीं, शुक्रवार देर शाम आठ बजे तक करीब दस हजार भक्त पंजीकृत हो चुके थे। हालांकि कोरोना महामारी से पहले दिसंबर के आखिरी दिनों में भक्तों की संख्या 40 हजार के पार होती थी और 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 50 हजार को छू जाता था।

भक्तों की संख्या बढ़ने का एक कारण श्राइन बोर्ड द्वारा हाल ही में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद यात्रा पर्ची कक्ष को भी खोलना माना जा रहा है। उधर, भक्तों की संख्या में उछाल से व्यवसायियों के भी चेहरे खिल गए हैं। इस सबके बीच पर्यटकों के लिए लखनपुर बॉर्डर में कोरोना टेस्ट के लिए लंबा इंतजार दिक्कत पैदा कर रहा है। प्रदेश में आने वाले पर्यटक इसकी शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें