फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेजर गोगोई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 24 May 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Major Gogoi - फोटो : ANI
विज्ञापन
श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दु्ल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए गए हैं। ये प्रदर्शन पार्टी की महिला विंग द्वारा किए गए हैं जिसका नेतृत्व नेशनल कांफ्रेंस की महिला शनीमा फिरदौस कर रही थी।
विज्ञापन


इन प्रदर्शनों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़गाम में पत्थरबाज को जीप से बांधने वाले मेजर गोगोई के खिलाफ नारेबाजी की गई है। जानकारी के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस के कार्यालय से निकाले गए एक मार्च के दौरान हुए प्रदर्शनों में मेजर के खिलाफ नारे बाजी की गई है।  

गौरतलब है कि सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट के मेजर गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के आगे बांधने का मामला सामने आया था जिसे लेकर सारे देश में बहस हो रही है। इस मामले पर मंगलवार को मेजर गोगोई द्वारा चुप्पी तोड़ते हुए पत्रकारों से बातचीत में पत्थरबाज को जीप पर बांधने के दौरान की स्थितियों पर बयान दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें