फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला से मिला नेशनल कांफ्रेंस का प्रतिनिधिमंडल, मुलाकात के बाद देवेंद्र राणा ने कही ये बात

Sun, 06 Oct 2019 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे एनसी नेता - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आज यानी कि रविवार को जम्मू के पूर्व पार्टी विधायक श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे हैं। दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए पार्टी ने राज्यपाल से अनुमति मांगी थी। पार्टी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के साथ जम्मू-कश्मीर में मौजूदा परिदृश्य के साथ बीडीसी चुनाव पर चर्चा की। फारूक से मिलने से पहले इस प्रतिनिधिमंडल ने उमर अब्दुल्ला  से मुलाकात की।

विज्ञापन


फारूक और उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता देवेंद्र राणा ने कहा कि हम खुश हैं कि हमारे दोनों नेता अच्छी तरह से हैं। निश्चित रूप से वे राज्य के घटनाक्रम से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक गतिविधियां शुरू करनी है तो मुख्यधारा के नेताओं को छोड़ना होगा।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के साथ गत पांच अगस्त को पार्टी नेताओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं। प्रांतीय अध्यक्ष राणा के अनुसार डॉ. फारूक से राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। बीडीसी चुनाव पर अभी कोई बात नहीं हुई है। कश्मीर में पार्टी के शीर्ष नेताओं पर पाबंदियों के चलते अभी बीडीसी चुनाव में पार्टी की भागीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर करीब आ रही है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए फारूक अब्दुल्ला, देखिए तस्वीरें

स्थानीय इकाई कांग्रेस उम्मीदवारों का करेगी चयन

बीडीसी चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस में हलचल बढ़ी है। पार्टी हाई कमान ने स्थानीय इकाई को उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें जिला कमेटी, लॉ कमेटी, स्थानीय नेताओं को इसके लिए अधिकृत किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार अधिसूचना जारी करने के साथ सरकार ने पार्टी नेताओं से पाबंदियां हटाई हैं। इससे वे पंच, सरपंचों से संपर्क नहीं रख पाए हैं।

बीडीसी चुनाव के नामांकन के लिए समय नहीं बचा है, जिससे बड़े पैमाने पर तैयारी करना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी दिनों में त्योहारों के चलते छुट्टियां आ रही हैं। ऐसे में सरकार को बीडीसी चुनाव की नामांकन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाना चाहिए। पार्टी ने राष्ट्रहित और लोकतंत्र के लिए बीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

 
विज्ञापन

शीर्ष नेताओं पर अभी भी पाबंदियां जारी रखने की निंदा की

शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में गुरुवार को बुलाई गई आपात बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द, एकता, भाईचारे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रयासरत रही है। पिछले दो महीने में राज्य में राजनीतिक गतिविधियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। उन्होंने घाटी में पार्टी के शीर्ष नेताओं पर अभी भी पाबंदियां जारी रखने की निंदा की।

उन्होंने कहा था कि मौजूदा सांसद, पांच बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देश में लोकतंत्र के साथ जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें